पंजाब के कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे पर लगी रोक

चंडीगढ़ः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के विदेश दौरे पर रोक लगाई गई। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से अमन अरोड़ा के 3 विदेशी दौरे पर जाने की अनुमति पर रोक लगाई गई। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बैल्जियम, जर्मनी तथा नीदरलैंड जैसे देशों में जाना था लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसके लिए अनूमति नहीं दी।

अब कैबिनेट मंत्री अरोड़ा विदेश नहीं जा सकेंगे। इस मामले को अमन अरोड़ा का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वह 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक इंडो जर्मनी एनर्जी फोरम के निमंत्रण पर ही विदेश जा रहे थे और नॉलेज एक्सचेंज टूर के तहत उन्हें जाना था। मंत्री ने कहा कि इस दौरान देशों की कई नामी कंपिनयों ने हिस्सा लेना था। ग्रीन हाईड्रोजन बायोफॉल पर स्टडी टूर था।

पंजाब में पराली जलाने और प्रदूषण को हल ढूंढा जाना था। इससे सेंट्रल सरकार पर कोई बोझ नहीं पड़ना था। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अरोड़ा ने कहा कि वह कुछ इस तरह के हथकंडे अपना रही है कि आम आदमी पार्टी विदेशों में अपने पैर पक्के न कर सकें। वह पंजाब और दिल्ली को एक साथ खुशहाल नहीं देखना चाहती। कैबिनेट मंत्री अरोडा़ ने कहा कि सीएम मान हाल ही में जर्मनी होकर आएं हैं उन्होंने इस दौरान बड़ी कंपिनयों से मीटिंग की है जो बीजेपी को रास नहीं आ रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *