जालंधरः NIA ने हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश मामले में आरोप पत्र किया दायर 

जालंधर/वरुणः हिंदू पुजारी को मारने की साजिश के मामले में बड़ी ख़बर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल जालंधर में एक हिंदू पुजारी को मारने की साजिश मामले में आज एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकवादियों द्वारा साजिश से जुड़े मामले में एक आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के संगतपुरा मोहल्ला के रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ ​​गग्गू इस मामले में पांचवा आरोपी है।

पिछले साल 8 अक्टूबर को मामले की जांच संभालने के बाद पंजाब की एक विशेष अदालत में एनआईए द्वारा पांचवा आरोपी बनाया गया था। इस मामले में जांच एजेंसी ने 4 जुलाई को चार व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए ने केटीएफ के कनाडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर, उनके करीबी अर्शदीप सिंह उर्फ ​​प्रभा, कमलजीत शर्मा और राम सिंह उर्फ ​​सोना के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। जांच एजेंसी ने 22 जुलाई को आरोपी निज्जर से जुड़ी जानकारी देने पर 10 लाख इनाम देने की घोषणा की थी।

जानकारी के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश के पीछे मुख्य हाथ आरोपी निज्जर और अर्शदीप का है और इन दोनों के द्वारा ही साजिश रची गई थी। दोनों कनाडा में रहते हैं। जांच में पता चाल कि पंजाब में शांति भंग करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के लिए ऐसी साजिश रची गई थी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आतंकवादी गिरोह के सदस्यों ने अर्शदीप के निर्देश पर आरोपी गगनदीप द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों से पुजारी पर हमला किया।’ बता दें कि पिछले साल 31 जनवरी को जालंधर में पुजारी कमलदीप शर्मा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *