नहर में नहाने गए 2 दोस्त डूबे, खबर सुन पिता को भी आया Heart Attack

Written by

in

मनावरः 2 नाबालिग दोस्तों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने आए थे। दूसरी तरफ इनकी मौत की खबर सुनकर एक बच्चे के पिता को हार्ट अटैक आ गया, जिसकी भी मौत हो गई। घटना वीरवार शाम करीब 4.30 बजे मनावर से करीब 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर की है। मृतक बच्चों के नाम मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान है। दोनों ही सिंघाना गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों को जब हादसे की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 7 बजे बाहर निकाला।

सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने कहा कि दोनों बच्चे रस्सी पकड़कर कर नहा रहा थे। रस्सी छूटने से दोनों गहने पानी में चले गए। जिससे वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला। हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *