पंजाबर में छिंज मेला 28 व 29 को

ऊना/सुशील पंडित : पीर बाबा लखदाता दंगल गांव पंजाबर में 28 व 29 सितंबर को होने जा रही है। इस छिंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के नामी पहलवान भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरस्कार राशि दी जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान होनहार खिलाड़ीयों व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। दंगल कमेटी के प्रधान राणा रणजीत सिंह ने बताया की दंगल के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *