Punjab News: लड़की से फोन छीन भाग रहा Snatcher काबू, लोगों ने की धुनाई

Written by

in

लुधियानाः जिले के खन्ना के ललहेड़ी चौक पर स्नेचिंग की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार स्नचेर पैदल जा रही लड़की से फोन छीनकर फरार हो गया। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने कुछ दूरी पर स्नेचर को काबू कर लिया, जिसके बाद लोगों ने स्नेचर की जमकर छित्तर परेड की। वहीं स्थानीय लोगों ने पकड़े स्नैचर को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली युवती जीटी रोड पर मोबाइल पर गाना सुनते हुए पैदल जा रही थी। ट्रैफिक लाइट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पीछे से आकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया।

युवती के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई की। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। जांच में पता चला कि आरोपी की मोटरसाइकिल की आगे की नंबर प्लेट गायब थी और पीछे की नंबर प्लेट को मिट्टी से ढका हुआ था। सिटी थाना-2 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *