पंजाबः PRTC और PUNBUS के मुलाजिमों ने इस हाईवे को किया जाम 

चंडीगढ़: रोजगार और भर्तियों की मांग को लेकर पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुलाजिमों ने चंडीगढ़-खरड़ हाईवे जाम कर दिया है और इनमें से कुछ मुलाजिम टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुलाजिमों का कहना है कि हम पनबस में पिछले 15 सालों से काम करते आ रहे हैं।

हमारे खिलाफ नजायज रिपोर्ट कर हमें निकाल दिया गया, हमें ब्लैक लिस्ट किया गया। यह नए मुलाजिमों की भर्ती कर रहे हैं लेकिन हमें कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सरकार के साथ हमारी तीन बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें हमें आश्वासन दिया गया था कि आपकी लेटर लगाकर आपको बहाल किया जाएगा लेकिन हमें बहाल नहीं किया गया। यही कारण है कि हम अपना रोजगार बचाने के लिए टंकियों पर चढ़े हैं। अगर हमारी मांग ना मानी गई तो हम यहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *