जालंधर/हर्षः महानगर में पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोजगार और भर्तियों की मांग को लेकर पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ पीएपी चौक पर धरना लगा दिया है। मुलाजिमों का कहना है कि हम पनबस में पिछले 15 सालों से काम करते आ रहे हैं।
हमारे खिलाफ नजायज रिपोर्ट कर हमें निकाल दिया गया, हमें ब्लैक लिस्ट किया गया। यह नए मुलाजिमों की भर्ती कर रहे हैं लेकिन हमें कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सरकार के साथ हमारी तीन बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें हमें आश्वासन दिया गया था कि आपकी लेटर लगाकर आपको बहाल किया जाएगा लेकिन हमें बहाल नहीं किया गया।
यही कारण है कि हम अपना रोजगार बचाने के लिए रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने के कारण फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे एवं जालंधर कैंट की तरफ जाते मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। जालंधर चंडीगढ़ रोड भी बंद किया गया है। डिफेंस कॉलोनी की तरफ से कैंट की तरफ जाते रोड पर भी वाहन फंस गए हैं। पठानकोट व अमृतसर की तरफ से जालंधर की तरफ आ रहे ट्रैफिक भी सूर्या एंक्लेव के नजदीक हाईवे पर रोका गया है। दूसरी ओर, बस स्टैंड पर भी बसों की संख्या में भारी गिरावट हो गई है क्योंकि बसें अलग-अलग स्थानों पर लगे जाम में फंस गई हैं।

Leave a Reply