वीरेंद्र कंवर ने किए 187.35 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन

ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री ने आज अंदरौली में 187.35 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्धाटन किए। उन्होंने 19.52 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय बंगाणा, 14.78 करोड़ रूपये की लागत से बने सीएचसी भवन थानाकलां, 6 करोड़ रूपये से आरएलसी भवन थानाकलां, 2.74 करोड़ रूपये से एथनोबोटानिकल पार्क अंदरौली के प्रशासनिक भवन, 62 लाख से एथनोबोटानिकल पार्क अंदरौली में निर्मित जल भंडारण योजना, 16.37 करोड़ रूपये से उठाऊ सिंचाई परियोजना समूर और सनहाल व 6.62 करोड़ रूपये से ग्राम पंचायत धनेत, प्लाहटा व डीहर के लिए निर्मित उठाऊ जलापूर्ति परियोजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वीरेंद्र कंवर ने 11.36 करोड़ रूपये से रामगढ़धार जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण, 16.49 करोड़ रूपये से ग्राम पंचायत कोहड़रा से तूतडू जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण व बदोली-त्यूड़ी उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्यों का भी शुभारंभ किया।
इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 77.75 करोड़ रूपये से बंगाणा तहसील में एचपी शिवा परियोजना के लिए बागवानी बगीचों और वेल्यू चेन डिवेल्पमेंट सिस्टम की आधारशिला रखने के साथ-साथ पीर गौंस में 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स तथा बंगाणा में 4 करोड़ रुपए की लागत से पंचायत समिति के शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन भी किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *