बल्क ड्रग पार्क से हरोली की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी: लखबीर लक्खी

ऊना/सुशील पंडित। हरोली भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखबीर लक्खी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब तक का सबसे सफल मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल ने ऐतिहासिक तरक्की की है व केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को आगे बढ़ने के लिए डबल योगदान दिया है व डबल इंजनों की सरकारों ने प्रदेश का विकास कर प्रदेश को आज बहुत आगे लाकर खड़ा कर दिया है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरोली विधनसभा के लिए विकास के द्वार खोल दिये है व हरोली के लिए बल्क ड्रग पार्क देकर उन्होंने हरोली ही नही बल्कि पूरे ऊना जिला के युवाओं के लिए नोकरी के द्वार खोल दिये है व बल्क ड्रग पार्क की स्थापना होने से हरोली विधानसभा क्षेत्र की पहचान अंतराष्ट्रीय स्तर पर होगी तथा हरोली क्षेत्र एक बहुत बड़ा फार्मा हब बनेगा।

जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र है । उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने जितना पैसा हरोली के लिए विकास पर खर्च किया है उतना आज से पहली की सभी सरकारों का जोड़ दे तब भी डबल इंजन सरकारों का दिया पैसा भारी पड़ेगा । उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रही है व इस बार हरोलो से भाजपा का विधायक चुना जाना तय है जिसके लिए जनता ने मन बना लिया है व प्रदेश की जनता फिरसे जयराम ठाकुर को सत्ता सौंपने जा रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *