NCB का बड़ा ऑपरेशनः ईरानी नाव से 200 किलो हेरोइन सहित 6 लोगों को किया काबू 

नई दिल्लीः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त अभियान में कोच्चि में समुद्र तय से 200 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की है। एनसीबी की ओर से संदिग्ध हेरोइन की यह बड़ी खेप एक ईरानी नाव से जब्त की है। हेरोइन जब्ती के साथ-साथ एनसीबी ने नाव पर सवार चालक दल के छह सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया है।

संदिग्द हेरोइन को जब्त कर जांच एजेंसी उसकी जांच में जुटी हुई है। ड्रग्स तस्करी को कोच्चि समुद्र तय एक प्रमुख जरिया रहा है। पहले भी यहां कई बार भारी मात्रा में ड्रग्स और हेरोइन की बरामदगी हो चुकी है। यही वजह है कि एनसीबी और भारतीय नौसेना की टीम यहां हमेशा मुस्तैद रहती है।

मुंबई में 80 करोड़ की हेरोइन जब्त

दूसरी ओर से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एयरपोर्ट से बुधवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की ओर से 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 16 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर एक यात्री को बुधवार को रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई, जिसके बाद उसके पास से प्रतिबंधित पदार्थ मिला। डीआरआई अधिकारी ने बताया कि हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि केरल निवासी आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *