जालंधर: तेज रफ्तार ट्राली ने मारी एक्टिवा को टक्कर, एक की मौत

जालंधर/वरुणः थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव शेखे पुल के पास दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शेखे पुल के पास एक व्यक्ति की भयानक सड़क हादसे मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी जिस कारण यह दर्दनाक हादसा घटा। पूरी घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

इस हादसे की सूचना जैसे ही दुकानदारों ने मकसूदां थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई गुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तरलोक चंद पुत्र मेहर राम निवासी गांव कैमपुर थाना सदर होशियारपुर के रूप में हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *