पंजाबः गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग को लेकर भड़के दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, किया बाजार बंद

बठिंडा : पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे है। आए दिन गैंगस्टरों की ओर लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है और लाखों रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला तलवंडी साबो से सामने आया है। जहां दुकानदार से गैंगस्टरों के नाम लाखों रुपए की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद गुस्से में आए शहर के दुकानदारों ने गैंगस्टरों द्वारा फिरौती की मांग के विरोध में निशान-ए-खालसा चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जो कि आज शांतिपूर्वक ढंग से फिरौती की मांग को लेकर निशान-ए-खालसा चौक पर किया जाएगा। उधर, दुकानदारों के विरोध मार्च से पहले पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शहर के एक नामी दुकानदार की दुकान पर कुछ युवकों ने नामी गैंगस्टर के नाम पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी, जिसके बाद दुकानदार समुदाय ने बाजार बंद रखने का फैसला किया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दुकानदारों ने यह भी दावा किया कि उनसे फिरौती की राशि वसूल की गई है। डीएएसपी गिल ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि किसी को भी शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा और सभी दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *