प्रेमी ने नई प्रेमिकाओं संग मिलकर महिला को दिया जहर का Injection

Written by

in

धर्म बदलने के लिए भी तैयार थी मृतका

सलेमः जिले से हत्या का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी 2 प्रेमिकाओं के साथ मिलकर अपनी तीसरी प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक महिला प्रेमी अब्दुल के लिए अपना धर्म परिवर्तन करने को भी तैयार थी। इतना ही नहीं उसने अपना नाम बदलकर अल्बिया रखने का फैसला भी कर लिया था। मृतक महिला की पहचान लोगानायागी ( 35) के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में काम करती थी और होस्टल में रहती थी। वह पिछली 1 मार्च से लापता थी। बताया जा रहा है कि वह अब्दुल संग रिलेशनशिप में थी और अब्दुल उससे रिश्ता तोड़ना चाहता था, लेकिन लोगानायागी उसे प्यार करती थी और उसके लिए इस्लाम धर्म अपनाने को भी तैयार थी, लेकिन अब्दुल उसे छोड़ना चाहता था। क्योंकि अब्दुल का मन लोगानायागी से भर गया था और अब वह अपनी नई दो प्रेमिकाओं के साथ रहना चाहता था। वहीं, जब लोगानायागी उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुई तो उसने उसे मारने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक, लोगानायागी के प्रेमी अब्दुल ने अपनी दो प्रेमिकाओं, थाविया सुल्ताना (आईटी कर्मचारी) और मोनिशा (नर्सिंग छात्रा ) के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी। इसके बाद तीनों ने बातचीत के बहाने से लोगानायागी को मुलाकात के लिए बुलाया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसे जहर का इंजेक्शन दिया। जब वह बेहोश हो गई, तो उन्होंने उसे 30 फीट गहरी खाई में फेंक दिया जिससे उन तीनों पर कोई शक न हो और अपराध आत्महत्या लगे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के बाद अब्दुल, थाविया और मोनिशा को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *