19 पेटी अवैध शराब सहित 2 तस्कर गिरफतार

जालंधर/वरुण: सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस ने अवैध शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित शर्मा पुत्र विश्वानंद वासी सतनामपुरा, किशन दास पुत्र प्रकाश दास वासी काजी मंडी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान काजी मंडी चौक पर मौजूद थी, तभी आरोपी इनोवा गाड़ी PB08 DS  6916 में सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो 19 पेटियां अवैध शराब की बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लाकर आसपास के इलाके में शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *