82 वर्षीय महिला को Air India ने नहीं दी Wheelchair; गिरकर हुई गंभीर जख्मी, ICU में भर्ती

Written by

in

नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फिर लापरवाही सामने आई है। जहां एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर न देने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की मांग की, लेकिन व्हीलचेयर न मिलने से वह एक घंटे तक इंतजार करती रहीं। जिससे उसे काफी दूर तक चलना पड़ा। बाद में एयरलाइन के काउंटर के पास गिर गईं। जिससे महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन वहां मौजूद किसी भी स्टाफ ने मदद नहीं की। अब वे 2 दिन से ICU में भर्ती हैं। महिला की पोती पारुल कंवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी, जिसमें उनकी दादी के लिए एअरक्राफ्ट डोर तक व्हीलचेयर की विशेष मांग की थी। टिकट पर व्हीलचेयर की पुष्टि भी थी। लेकिन जब वे टर्मिनल 3 पहुंचे, तो एक घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली।

एअर इंडिया ने कहा- हमें इस घटना का दुख है और हम महिला के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द जानकारी साझा करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *