जालंधरः 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलबीर चंद पुत्र गुरदेव चंद वासी गन्ना पिंड के रूप मे हुई है। सीआईए प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को पिंड बेगमपुरा इलाके से 1 किलो 200 ग्राम अफीम और सप्लैंडर मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *