पंजाबः पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर बबलू की वीडियो आई सामने, देखें वीडियो 

बटालाः गांव कोटला बोझा में हाल ही में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर बबलू को पकड़ने के लिए घेरा डाला था। गुरदासपुर में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गैंगस्टर बबूल का रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पुलिस और गैंगस्टर्स में यह मुठभेड़ तकरीबन 6 घंटे चली थी जिसके बाद सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब उस मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है जिसे ड्रोन से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर बबलू को दबौचा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस आनन-फानन में खेतों में छिपे बबलू के पास पहुंचती है और उसे घेरकर गिरफ्तार कर लेती है।

बता दें कि 8 अक्टूबर को बबलू को बटाला-जालंधर रोड पर अच्चल साहिब के पास पड़ते गांव कोटला बोझा सिंह से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के वक्त वह फायरिंग के बीच घायल हो गया था। 9 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद बबलू को गुरदासपुर की कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद बबलू को शुक्रवार दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका रिमांड 17 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *