सीएम भगवंत मान के घर बाहर दिव्यांगों का हल्ला बोल, लगाया धरना

चंडीगढ़: चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के जन्मदिन पर दिव्यांगों ने मान के घर के बाहर आज सुबह दिव्यांगों ने धरना लगा दिया है। अपनी मांगों को लेकर दिव्यांगों की सीएम मान के साथ 22 जून मीटिंग भी हुई थी, लेकिन इस मीटिंग के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं हुआ। जिसके बाद गुस्साए दिव्यांग आज सीएम के घर के बाहर धरना लगाने पहुंचे है।

वहीं पुलिस ने दिव्यांगों को सीएम निवास के पास ही रोक लिया। जहां वह धरना लगाकर सीएम मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। पंजाब दिव्यांग एक्शन कमेटी के लखबीर सिंह शैनी ने बताया कि हमारी मांग है कि दिव्यांग व्यक्ति का आरक्षण 4 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी किया जाए। योग्य दिव्यान्गों को ई रिक्शा दिया जाए।

सरकारी या अर्ध सरकारी भर्ती के समय हमारे से ली जाने वाली फीस को माफ किया जाना चाहिए। दिव्यांग और उनके बच्चों की पढ़ाई सरकारी और अर्ध सरकारी कॉलेज, यूनिवर्सिटी तक फ्री की जाए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *