ऊना/सुशील पंडित:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान के उपरांत बनाए जाने वाले ईवीएम स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का दौरा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय अंब, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान गगरेट तथा हरोली, ऊना तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का भी जायजा लिया तथा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अर्जित सेन एसपी ऊना, सुमन कपूर तहसीलदार निर्वाचन, विभिन्न उपमंडलों के निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने किया जिला के स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का किया दौरा

Leave a Reply