जालंधर: एक्शन मोड में नगर निगम, देर रात 5 दुकाने की सील, देखें तस्वीरें

जालंधर/वरुण: त्योहारी सीजन के दौरान नगर निगम एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। आज सुबह ही इमाम नासिर में निगम की टीम ने एक इमारत को सील किया था। वहीं अब देर रात निगम की टीम ने 5 शोरूम और दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। ये कार्रवाई निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश के बाद की गई है। निगम कमिश्नर शिखा भगत के आदेशों के बाद एमटीपी नीरज भट्टी के निर्देश पर उनकी टीम ने देर रात न्यू विजय नगर मार्केट में 4 शोरूम कम दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। वहीं निगम की टीम ने 5वीं कार्रवाई फैंसी बैकरी के पास अवैध दुकान पर की गई है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बन रही अवैध इमारतों पर निगम की टीम की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *