पंजाब: एक बार फिर पुलिस और नशा तस्कर के बीच चली गोलियां

फिल्लौर: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज नशा तस्कर को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर एक बार फिर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यह मुठभेड़ मोगा के पास एक गांव में हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस एकैडमी फिल्लौर में पुलिस सिपाहियों तक ड्रग्स पहुंचाने वाले रैकेट में शामिल तस्कर के साथ यह मुठभेड़ हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान गगनदीप के तौर पर हुई है। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल मनजीत सिंह घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा मनजीत सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *