Punjab News: ग्रंथी, पत्नी और भाई सहित गिरफ्तार, ढाई किलो हेरोइन और 40 हजार की नगदी बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रंथी सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना लोपोके की पुलिस ने ग्रंथी के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राज्यीय कीमत 12 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। जांच में सामने आया कि इस घटना में ग्रंथी की पत्नी और भाई भी शामिल है। आरोपियों की पहचान ग्रंथी जोगा सिंह, पत्नी शरनजीत कौर और भाई पंजाब सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पाकिस्तान से लिंक सामने आ रहे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगा सिंह, पंजाब सिंह और शरणजीत कौर तीनों मिलकर बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर बेचने का धंधा कर रहे हैं। आज इन्होंने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गुरुद्वारा बाबा पल्ला शहीद के बैकसाइड खेतों में हेरोइन की खेप मंगवाई है और यह हेरोइन की खेप लेकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोगा सिंह के घर गांव बच्चीविंड जाने वाले हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य अधिकारी थाना लोपोके ने अपनी पुलिस पार्टी की मदद से पिंड गागर मल्ल से पिंड बच्चीविंड जाने वाली सड़क पर जोगा सिंह, पंजाब सिंह और शरणजीत कौर को 2 किलो 508 ग्राम हेरोइन, 40,500 रुपये ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। उक्त गिरफ्तार आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक को खंगाला जा रहा है। और अगर किसी और की भी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त गिरफ्तार आरोपियों की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को भी पहचानने का काम किया जा रहा है और यदि ऐसी कोई भी संपत्ति सामने आती है तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *