Punjab News: सड़क हादसे में कार ने खाई पल्टियां, Driver की मौत, देखे वीडियो

Written by

in

मोगाः फिरोजपुर बाईपास पर कार और टीपर में भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि कार पलटियां खा कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह (38) वासी फरीदकोट के रूप मे हुई है।

जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार मोगा से फिरोजपुर की ओर जा रही थी। अचानक कार फुटपाथ से टकराई, जिसके बाद कार कई पलटियां खा कर सड़क की दूसरी तरफ से आ रहे टिपर से जा टकराई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक राजिंदर को मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें लोगों द्वारा हादसे की जानकारी मिली। राजिंदर फरीदकोट जा रहा था। एसएसएफ टीम के मुलाजिम संदीप ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही टीपर कंपनी के मैनेजर ने बताया कि इस हादसे मे कार दूसरी साइड से पलटियां खाती हुई आई और टीपर से टकरा गई। जिसमें उनके चालक की कोई गलती नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *