सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश मेें हुई मुठभेड़, एक की मौत

Written by

in

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज सुबह एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मथुरा डीआईजी/एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में इस एक लाख के इनामिया दुर्दांत अपराधी को ढेर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे पर पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी व छैमार गिरोह के सरगना को ढेर कर दिया है। मारा गया बदमाश हापुड़ जिले का रहने वाला था।
हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह तड़के हाईवे क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान अंतरराज्यीय छैमार गिरोह के सरगना फाती से उर्फ असद पुत्र से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में गोली लगने से सरगना घायल हो गया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह कुख्यात अपराधी छैमार गिरोह का सरगना था, जो मथुरा से वांछित चल रहा था। यह अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना था, इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मुकदमे दर्ज थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *