मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी नजदीक घेराबंदी करके गैंगस्टरों को दबोचा। बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की गोलियां गैंगस्टरों की जांघ में लगी। टोनी पर पहले करीब 15 आपराधिक मामला दर्ज है। टोनी की दोनों लात पर गोलियां लगी है और सुमित की एक लात पर गोली लगी है। दोनों बदमाशों के पास 32 बोर की पिस्टल और देसी कट्टा था। दोनों बदमाश लुधियाना दुगरी इलाके के ही रहने वाले है।दोनों गैंगस्टरों पर कई आपराधिक मामले पहले दर्ज है। इस मामले संबंधी अभी पुलिस के किसी भी सीनियर अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। इस मामले में पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता करेगी।Punjab News : पुलिस और गैंगस्टरों मेें हुई मुठभेड़, देखें वीडियोhttps://t.co/wlep3HRsvg#KareenaKapoorKhan #ShahidKapoor #AEWCollision pic.twitter.com/Zi3DGR7yG9
— Encounter India (@Encounter_India) March 9, 2025
Punjab News : पुलिस और गैंगस्टरों मेें हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

लुधियाना : पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे थाना दुगरी की पुलिस ने दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया है। बदमाशों की जांघ पर गोलियां लगी है। बदमाशों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाशों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले जेतों चौक नजदीक अभिनव मंड नाम के युवक पर फायरिंग की थी।
Leave a Reply