PCR टोइंग वैन में सांप घुसने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी फायर ब्रिगेड और फॉरेस्ट विभाग की टीम

चंडीगढ़ः सेक्टर-19 में आज पुलिस कंट्रोल रूम गाड़ी के इंजन में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। इस दौरान आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और फॉरेस्ट विभाग की रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। पीसीआर काे चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की टोईंग वैन से उठाकर इंजन चैक किया गया। फॉरेस्ट विभाग ने लगभग डेढ़ घंटा सांप को खोजा मगर वह नहीं मिला।

इसके बाद गाड़ी के इंजन से सांप को निकालने के लिए सेक्टर 17 फायर ब्रिगेड ऑफिस से गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पानी का प्रेशर पीसीआर के इंजन पर मारा गया मगर काफी देर तक सांप नहीं निकला। इसके बाद पीसीआर गाड़ी को चंडीगढ़ पुलिस के एमटी सेक्शन में भिजवा दिया गया।

फॉरेस्ट विभाग के मुताबिक, पुलिस ने जिस प्रकार सांप का विवरण दिया था वह रैट स्नेक था। हालांकि काफी देर उसे ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला। फोरेस्ट विभाग को पीसीआर इंचार्ज एसआई हीरा सिंह ने सांप होने की सूचना दी थी। फॉरेस्ट ऑफिसर राम कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *