पंजाबः ड्यूटी के दौरान बीएसएफ इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या 

गुरदासपुरः बटाला के पास सीमावर्ती कस्बा शिकार माछिया में बीएसएफ चेक पोस्ट पर तैनात एक जवान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला लाया गया है।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सत्य नारायण सिंह ने बटाला के डेरा बाबा नानक सीमा क्षेत्र अंतर्गत बीएसएफ के शिकार माछिया चेक पोस्ट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 40 वर्षीय मृतक सत्यनारायण यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। उनकी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बीएसएफ अधिकारी घटना के बारे में कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *