जलालाबाद: जिला जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव पालीवाला में पुलिस व आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पुलिस व विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने खेतों में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने 10 छोटी बाल्टियों में 200 लीटर शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब जब्त कर तस्करों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply