जालंधरः आज मौसम में होगा बदलाव, छाए रहेंगे हल्के बादल

जालंधर/वरुणः शहर में आज थोड़े समय के बाद मौसम एकदम से बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह और शाम की ठंडक के साथ-साथ अब दिन के समय भी ठंड बढ़ने लगेगी। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जाएगा।

साथ ही इससे मौसम में परिवर्तन और तापमान में अंतर दिखाई देगा। हालांकि दूसरी ओर पराली और कूड़े के ढेर में लगाई जाने वाली आग से धुआं बढ़ रहा है। धुएं की वजह से प्रदूषण की चादर आसमान में छाई नजर आ रही है, जिस कारण शहर वासियों को परेशानी हो सकती है। खासकर दो पहिया वाहन चालक, पैदल और साइकिल सवारों को शहर में निकलने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यह जहरीला स्माग आंखों में जलन, गले में खराश आदि बीमारियों को बढ़ा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *