हरोली विधानसभा क्षेत्र: भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने चुनाव प्रचार किया तेज

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की हॉट सीट माने जाने वाली हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार ने अपने चुनाव प्रचार में विभिन्न ग्रामों की पंचायतों में अपने पक्ष में वोट करने का आह्वान किया। यहां उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार में किए गए विकास कार्यों का व्याख्यान किया वहीं हरोली में देश का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट वल्क ड्रग पार्क के बारे में भी लोगों को बताया। बल्क ड्रग पार्क बनने से हरोली में युवाओं को नौकरियां देने की भी बात की जा रही है।

इस मौके पर लगभग एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ भी थामा जिन्हें प्रोफेसर रामकुमार ने पटका पहनाकर विधिवत भाजपा ज्वाइन करवाई। रामकुमार ने अपने संबोधन में यहां वल्क ड्रग पार्क की बात की वहीं ऊना में वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी जिक्र किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *