जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू..

जालंधर (वरुण)। थाना 2 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 व्यक्तियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज, विशाल एवं करण के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की ग्रिलें बरामद की गई हैं। थाना-2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त गिरोह गाजीगुल्ला गोपाल नगर और सोढ़ल एरिया में ज्यदातर वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की वारदातों के और भी खुलासे हो सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *