इस साल होली का त्योहार 14 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा है यानी 13 मार्च को होलिका दहन होगा। इस दिन चांदी का सिक्का, चांदी का छल्ला और चांदी की बिछिया खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती। यह सरल उपाय जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक होता है। इसलिए, इस होली पर इन चीजों की खरीदारी जरूर करें और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का स्वागत करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है, इसलिए कमल गट्टे की माला घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे होली से पहले लाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखें और विधिवत पूजा करें।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का कछुआ समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है। ऐसे में इसे होली के दिन पानी से भरे कटोरे में रखकर उत्तर दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से न सिर्फ धन लाभ होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा या चांदी का सिक्का घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा स्थल या तिजोरी में स्थापित करें और होली पर विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि इससे करियर में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हल्दी को शुभता और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, वहीं पीला रंग भी धन को आकर्षित करता है। ऐसे में होली से पहले हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या पूजा स्थल पर रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक परेशानी दूर होती है।

Leave a Reply