ग्राहकों को Lifetime Free Charger की सुविधा दे रही ये E-Car कंपनी, जानें कीमत

Written by

in

बिजनेसः पूरी दुनिया में मशहूर एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। दुनिया के कई देशों में कंपनी की कार की बिक्री में गिरावट आई है। ऑटोब्लॉग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरावट के कारण एलन मस्क की कंपनी टेस्ला नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही है।

टेस्ला की ओर से ये ऑफर ऐसे समय पर दिए जा रहे हैं जब कई मशहूर हस्तियां मस्क के अमेरिकी सरकार में दखल अंदाजी के विरोध में अपनी टेस्ला गाड़ियां छोड़ रहे हैं। वहीं टेस्ला अपनी सेल बढ़ाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही है। इसमें जीरो फीसदी ब्याज पर लोन से लेकर जिंदगीभर फ्री चार्जिंग तक शामिल है। वहीं कुछ कारों के लिए लोन पर बहुत कम ब्याज दर है।

टेस्ला ने हाल ही में साइबरट्रक की एक कार लॉन्च की है। इसे बेचने के लिए कंपनी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कंपनी इस कार के लिए 1.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन दे रही है। यह लोन टेस्ला के जरिए ही फाइनेंस किया जा सकता है। कंपनी गाड़ी के पूरे जीवनकाल या जब तक मालिक गाड़ी का इस्तेमाल करता है तब तक टेस्ला सुपरचार्जर का मुफ्त एक्सेस भी दे रही है। दुनिया भर में 60 हजार से ज्यादा सुपरचार्जर हैं जो टेस्ला की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सिर्फ 15 मिनट में 200 मील (करीब 322 किमी) तक चलाने के लिए रिचार्ज कर सकते हैं।

टेस्ला सुपरचार्जर का जीवन भर मुफ्त एक्सेस मिलने से टेस्ला गाड़ियों को चलाने की लागत काफी कम हो जाती है। टेस्ला का दावा है कि उनकी गाड़ियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट पहले से ही पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से कम है। अगर कोई टेस्ला कस्टमर नई मॉडल 3 पर 7500 डॉलर का फेडरल टैक्स क्रेडिट लेना चाहता है तो कंपनी अच्छे खरीदारों को जीरो फीसदी ब्याज पर लोन दे रही है। टेस्ला के लिए अच्छे खरीदार वो हैं जिनका क्रेडिट स्कोर 700 या उससे ज्यादा है। अगर ऐसे ग्राहक टैक्स में छूट नहीं लेना चाहते तो भी उन्हें 0.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

वहीं दूसरी ओर टेस्ला अब भारत में एंट्री को तैयार है। कंपनी मुंबई में शोरूम खोलेगी जहां टेस्ला की कारों की बिक्री होगी। कंपनी ने इसके लिए जगह भी ले ली है। साथ ही टेस्ला ने भारत में भर्ती भी शुरू कर दी हैं। हालांकि टैरिफ को लेकर अमेरिका और भारत में अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। अमेरिका चाहता है कि भारत आयातित कारों पर टैक्स को जीरो कर दे। भारत इसके लिए तैयार नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *