इस Hotel मेें Manchurian से निकला चूहा, हुआ भारी हंगामा

Written by

in

नई दिल्ली : शहर के ऐरोली सेक्टर 4 में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पर्पल बटरफ्लाई होटल में खाना खाने गई महिलाओं के खाने में चूहे का बच्चा निकलने से हंगामा मच गया। महिलाओं ने तुरंत होटल के मैनेजर से इसकी शिकायत की। इसके बाद काफी समय तक होटल के स्टाफ ने अपनी गलती नहीं मानी, जिसके बाद महिलाओं ने विरोध जताना शुरू किया। जिसके बाद होटल के लोगों ने अपनी गलती स्वीकार की।

शिकायतकर्ता ज्योति कोंडे का कहना है कि वह दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। जिसके बाद उन लोगों ने निर्णय लिया कि वे सभी पर्पल बटरफ्लाई होटल में जाकर डिनर करेंगी। सभी महिलाएं होटल में गई और वहां उन्होंने कई प्रकार की डिशेश मंगवाई थी। जब वे मंचूरियन खा रही थीं, तभी उन्हें खाने में चूहे का बच्चा नजर आया। उन्होंने मैनेजर से इसकी शिकायत की तो होटल कर्मचारी एक-दूसरे पर गलती डालकर बचने का प्रयास करने लगे। वह दूसरी डिश भी देने लगे, लेकिन उनके इस व्यवहार से महिलाएं नाराज हो गईं।

इसके बाद महिलाओं ने रबाले पुलिस स्टेशन में जाकर होटल मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने महिलाओं द्वारा दिखाए गए फोटो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और होटल का निरीक्षण किया। महिलाओं ने कहा है कि वे शांत नहीं बैठेंगी, आगे भी वह सभी खाद्य विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगी, ताकि होटल मालिक और प्रबंधन पर उचित कार्रवाई हो। उनका कहना है कि इसी तरह लापरवाही के साथ ये लोग काम करेंगे और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे, इसलिए पूरे होटल के कर्मचारियों को सबक सिखाना आवश्यक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *