पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा झटकाः नहीं रहें मूसवाला जट्ट और कैरी ऑन जट्टा 2 जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक और कलाकार

चंडीगढ़ः पंजाब की इंडस्ट्री को आज मूसेवाला जट्ट फिल्म के निर्देशक और कलाकार के देहांत पर बड़ा झटका लगा है। मूसेवाला जट्ट फिल्म के निर्देशक गुरिंदर डिंपी का 47 साल की उम्र में देहांत होने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।  बता दें कि कलाकार ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की फिल्म ‘मूसा जट्ट’ लिखी थी। इसके अलावा गुरिंदर कई पंजाबी फिल्मों जैसे लॉन्ग लाची, कैरी ऑन जट्टा 2, बधाईया जी बधाईया, उड़ा ऐडा, जख्मी आदि का भी हिस्सा रह चुके हैं।

गुरिंदर डिंपी ने एमी विर्क, बीनू ढिल्लों, गिप्पी ग्रेवाल, निंजा और तरसेम जसद जैसे प्रसिद्ध फिल्मी सितारों के साथ भी काम किया है। कलाकार ने लव यू बॉबी, कबड्डी एक मोहब्बत और पंजो जैसी कुछ पंजाबी फिल्मों का निर्देशन किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *