जालंधरः कांग्रेसी नेताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, जाने मामला 

जालधर/वरुणः कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना लगाकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि नकोदर विधानसभा हलका के विकास कार्यों के लिए कांग्रेस सरकार के समय जारी की गई ग्रांट आम आदमी पार्टी की सरकार ने वापस मंगवा ली है। जिसके विरोध में उन्होंने आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया है।

इस दौरान नकोदर से पार्टी के हलका इंचार्ज डाक्टर नवजोत दहिया के नेतृत्व में बड़ी गिनती में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में जुटे और डीसी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष गजराज ठाकुर और देहाती इकाई के अध्यक्ष दर्शन सिंह टाहली, हैप्पी संधू भी मौजूद रहे।

डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने के बाद डाक्टर नवजोत दहिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 12 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रांट विकास कार्यों के लिए जारी की गई थी। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह पैसा वापस मंगवा लिया है। ऐसे में नकोदर शहर और सैकड़ों गांव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह ग्रांट सरकार ने लोगों की मांग पर जारी की थी। ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, सीवरेज, पानी और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कई काम होने हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *