जालंधरः तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार नर्स को मारी टक्कर, युवती की मौत, देखें वीडियो

जालंधर/वरुणः दिल्ली नेशनल हाईवे पर पीएपी चौक के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार नर्स को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव जेठपुर निवासी नवप्रीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार चालक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसकी गाड़ी पंक्चर हो गई।

जिसके बाद लोगों ने उसे काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी की पुलिस पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती के परिवारिक सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अगली कारवाई शुरू की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *