भाजपा सरकार के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में तेजी से हुआ विकास: प्रो राम कुमार 

ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र हरोली से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार ने नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार की बदौलत हरोली की तस्वीर बदली है हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ने हिमाचल  जैसे छोटे राज्य को एम्स,वल्क ड्रग पार्क व वंदे भारत ट्रेन सहित कई सौगातें दी है। वहीं भाजपा सरकार के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। प्रोफेसर रामकुमार ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

 प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि इस बार हिमाचल ने बरसों पुरानी रिवायत टूटेगी और भाजपा रिपीट करने में कामयाब होगी। भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कहा कि पांच वर्ष हरोली के लोगों की दिन-रात सेवा की है।  विभिन्न गांवों में नुक्कड़ जनसभाओं में प्रोफेसर रामकुमार भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *