जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, (वरुण/ हर्ष):  महानगर में सीआईए स्टाफ ने 60 ग्राम होरोइन के साथ आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ जोनी पुत्र किशन लाल, सुराज गंज के रूप में हुई है। आरोपी मार्च महीने में भी नशे के साथ पकड़ा गया था और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से दोबारा नशे के काम में जुट गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह भार्गव कैंप की तरफ से आ रहा था। सीआईए स्टाफ ने रिजैंट पार्क होटल के पास अवतार नगर गली नंबर 13 के पास नाका लगा रखा था। योगेश उर्फ जोनी ने होटल के पास जैसे अवतार नगर में पुलिस को देखा तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा।

पुलिस को शक हुआ को जोनी का पीछा किया गया। उसे दबोचने के बाद जब तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने जोनी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जोनी को पुलिस कोर्ट से रिमांड पर लेगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर में तस्कर अब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में होम डिलीवरी कर रही है। जोनी खुद भी नशे की आदी है, वह अपने नशे की पूर्ति के लिए होम डिलीवरी का काम भी करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *