Himachal News: चिट्टे सहित एक आरोपी काबू

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना सदर के मुलाजिमों ने 2.34 ग्राम चिट्टे सहित नंगल (पंजाब) के युवक को काबू कर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना ऊना के कर्मचारियों ने चताड़ा मोड़ त्रिशमा होटल के पास नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल संख्या (पीवी 74सी-3814) को जांच के लिए रोका।शक के आधार पर युवक की तलाशी के दौरान 2.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपित युवक की पहचान विशाल पुत्र राजेश कुमार हाउस न 45 RVR कॉलोनी नंगल जिला रूपनगर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *