घटना के बाद जब पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी ही थी कि इसी बीच पुलिस के पास एक वीडियो पहुंचा जिसमें युवक को सांड द्वारा उठाकर पटकते हुए देखा जा सकता था। पुलिस अभी यह पता लगाने में लगी है कि मृतक कौन था और कहां का रहने वाला था। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब के नशे में था और मैदान में सांड को छेड़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान व्यक्ति ने इतनी ठंड होने के बावजूद कोई कमीज या स्वेटर नहीं डाला हुआ था। छेड़खानी करने पर इस दौरान सांड ने व्यक्ति को उठाकर जोरदार तरीके से पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में ही चोट लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।नशे में धुत व्यक्ति को सांड से छेड़छाड़ करनी पड़ी महंगी, मौत#ShockingNews #AnimalAttack #ViralNews #BreakingNews #SkyForce #WamiqaGabbi #BreakingNews more info : https://t.co/0bMIv7HEJi pic.twitter.com/exd2fQVjqU
— Encounter India (@Encounter_India) January 7, 2025
नशे में धुत व्यक्ति को सांड से छेड़छाड़ करनी पड़ी महंगी, मौत, देखें वीडियो

जबलपुरः आवारा पशुओं द्वारा लोगों को घायल करने व कई बार लोगों को मौत के घाट उतारने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर के गैरिजन मैदान से सामने आया है जहां, उस समय सनसनी मच गई जब सुबह एक व्यक्ति का शव मैदान में पड़ा मिला।
Leave a Reply