मुंडन के लिए जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

Written by

in

सीधीः मध्यप्रदेश के सीधी में मुंडन कार्यक्रम के लिए मैहर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे वाहन की बल्कर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 9 लोग गंभीप रूप से घायल बताए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के वाहन में 22 लोग सवार थे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि पांच लोगों का इलाज सीधी के जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह घटना बहरी मार्ग के उपनी गांव के समीप हुई थी। हादसा इतना भयानक था कि चींख-पुकार मच गई। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचवाया। जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि सीधी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं का वाहन, ट्रक से भिड़ गया।

जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। वाहन और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक जांच में सामने आया है कि वाहन में सवार लोग मैहर माता का दर्शन करने जा रहे थे। जहां बच्चे का मुंडन भी होना था। फिलहाल हादसे के वजहों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *