Punjab News: हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, लव ट्राई ऐंगल मामला आया सामने, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः जिले में गैंगस्टरों के खिलाफ नकेल कसते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को सिटी सेंटर से काबू किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बिक्रमजीत सिंह बिक्कू उर्फ बीनू के कहने पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

तनिष सेतिया के साथ आरोपियों का लव ट्राई ऐंगल मामला सामने आया है। जांच में पता कि आरोपी बीनू के कहने पर सेतिया पर हमला करने के लिए आए थे। घटना को लेकर हथियार सहित अन्य सुविधाए दी गई थी। इस दौरान उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पता चला है कि पुराने आशिक ने गैंगस्टरों को लड़की के मंगेतर के कत्ल करने की सुपारी दी थी।

आरोपियों से हथियारों में एक 9 MM का 1 ग्लॉक पिस्टल और 30 बोर के 2 अवैध पिस्टल और 15 जिंदा रौंद बरामद किए है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों को हथियार बिक्रमजीत ने बलविंदर सिंह दानी यूएसए के रहने वाले व्यक्ति से मुहैया करवाए थे। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामले दर्ज नहीं है। बिक्रमजीत के खिलाफ गुरदासपुर में मामला दर्ज है। लड़की की बिक्रमजीत के साथ बात थी, लेकिन अब तनिष सेतिया के साथ लड़की शादी करवाना चाहती थी। इस मामले को लेकर विवाद हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *