Punjab News: शीतला माता मंदिर से भारी मात्रा में चांदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटना सामने आ रही है। चोर अब घरों के साथ-साथ मंदिरों को निशाना बनाने लग गए। ताजा मामला जिले के प्राचीन शीतला माता मंदिर से सामने आया है, जहां देर रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार बीरआरएस नगर में चोर मंदिर से करीब 40 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि प्रचीन मंदिर से भगवान शिव सहित कई मूर्तियों से चांदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर मंदिर की प्रधान श्रीमती अशोक सच्चर ने रणधीर सिंह नगर के इलाका निवासियों से इकट्ठे होने की अपील की है और पुलिस प्रशासन के चोरों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में लगी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *