Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दाैरे से पहले University की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

Written by

in

बठिंडाः जिले में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब दौरे पर कल आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति के दौरे से पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल हो रही है। जिसमें पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया कि उनके साथियों द्वारा केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर पोस्टर लगाकर नारे लिखे गए हैं। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को केंद्रीय यूनिवर्सिटी व एम्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी।

लेकिन राष्ट्रपति के पंजाब दौरे से एक दिन पहले सोमवार सुबह खालिस्तानी समर्थकों ने केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिख दिए और एक बैनर भी लगा दिया। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत दीवार पर सफेद रंग करवा दिया। इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की। सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में पन्नू कह रहा है कि राष्ट्रपति के आने से पहले केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर उनके साथियों द्वारा पोस्टर लगाया गया और नारे लिखे गए।

इस बारे में एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना है कि पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हु़आ है लेकिन पुलिस जांच कर रही है। केंद्रीय यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति के दौरे पर आने से पहले वीवीआईपी लोगों के आने को लेकर पूरा ट्रैफिक रूट भी प्लान किया गया है। इसके अलावा उक्त एरिया के इर्द गिर्द भारी पुलिस बल तैनात है। लेकिन उसके बावजूद खालिस्तानी समर्थक अपने मकसद में कामयाब हो गए और फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *