जालंधरः हेरोईन की सप्लाई देने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, 20 ग्राम हेरोईन बरामद

जालंधर (हर्ष कुमार)। देहात क्राईम ब्रांच की टीम ने 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोईन बरामद की है। आरोपी की पहचाम मोसमी संदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र महिन्दर सिंह वासी मिट्ठापुर के तौर पर हुई है।  जानकारी देते हुए एसपी मंजीत कौर ने बताया कि क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुष्पवाली की टीम के एसआई भुपिन्दर सिंह करतारपुर ईलाके में जा रहे थे। 

जब पुलिस दयालपुर हाईटैक नाके के पास पहुंची तब 1 व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर अपनी जेब से मोमी लिफाफा निकालकर फेंककर पीछे भागने लगा। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फेंके हुए लिफाफे को जब चेक किया उसमे से 20 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके वह हेरोईन की खेप को कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई देने जा रहा था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *