जालंधरः ASI Sarwan Singh का फोन छीन भागे लुटेरे

जालंधर/वरुणः महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब तो लुटेरे पुलिस को भी निशाना बनाने लगे है। दरअसल, शनिवार को बीएसएफ चौक के पास पीएपी के एएसआई सरवन सिंह का फोन छीन कर लुटेरे भाग गए थे। जिन्हें आज थाना बरादरी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों से लूटा हुआ मोबाइल और 4 बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला इस्लाम गंज निवाली तरनजोत उर्फ बाजा, जतिन उर्फ टैटू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह गांव रायपुर कपूरथला,अनुज वासी सुभानपुर मोटरसाइकिल चोरी कर बेच देते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पकड़ना मुश्किल होता अगर ये पीएपी के ए.एस.आई सरवन सिंह का फोन ना लूटते। इस लूट के बाद पुलिस चौकस हो गई और उन्होंने चोरों को पकड़ने के लिए अपनी टीमें लगा दी। अब आरोपियों से पूछ-ताछ की जा रही है कि उन्होंने किन-किन इलाकों में चोरियां की हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *