अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: नॉर्थन, खड्ड व टैक्ट्रो ने जीते मैच

ऊना: यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में चल रही अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन चार मैच करवाए गए। चैंपियनशिप के दूसरे दिन का पहला मैच नॉर्दन एफसी और वेंगा बॉयज के बीच खेला गया। इसमें नॉर्दन एफसी ने एकतरफा खेलते हुए वेंगा बॉयज को 5-2 से पराजित किया। दूसरा मैच खड्ड बनाम गोलाजो के मध्य हुआ।
खड्ड की टीम ने गोलाजो की टीम को एक-शून्य से पराजित किया। जबकि तीसरा मैच टैक्ट्रो एफसी बनाम साईं कांगड़ा एफसी के बीच हुआ। टैक्ट्रो ने साईं कांगड़ा को 6-0 से पराजित किया। अंतिम मैच हिमालयन एफसी किन्नौर और हिमाचल एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने एक-एक गोल करके मैच बराबरी पर खेला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *