Punjab News: व्यक्ति ने किया पत्नी का कत्ल, ये वजह आई सामने

Written by

in

लुधियाना: जिला के थाना मुल्लापुर से रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई है। आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने 2 बच्चों सहित फरार हो गया। मृतक का पहचान रेनू कुमारी (26) के रुप में हुई है। मामले की जांच थाना मुल्लापुर की पुलिस कर रही है। जानकारी देते हुए रेनू के पिता चंदरादी ने बताया कि वह पिछले 20 साल से मुल्लापुर में मजदूरी का काम कर रहे है।

उनका दामाद तेजपाल निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उनकी बेटी रेनू कुमार के चरित्र पर शक करता था, जो कि तेजपुर झुग्गी के सामने शैलर में काम करता था। रोजाना की तरह तेजपाल झुग्गी के बिल्कुल साथ वाली मोटर पर बनी रिहायश वाले कमरे में पत्नी और बच्चों को लेकर सोने चला गया। आज सुबह जब कमरे के बाहर से ताला लगा होने पर उन्होंने बेटी को आवाजें लगाई। लेकिन अंदर से किसी की कोई आवाज नहीं आई। संदेह पड़ने पर जब ताला तोड़ कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उन्होंने देखा कि उनकी बेटी रेनू की लाश जमीन पर पड़ी थी। रेनू के मुंह पर दांतों के निशान थे। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना को आंजाम देकर तेजपाल अपने बेटे सनी (7) और बेटी संध्या (4) को अपने साथ लेकर वाहां से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। थाना मुुल्लापुर दाखा के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *