तेज रफ्तार Porsche चालक ने Activa को मारी टक्कर, मृतक के शरीर के हुए 2 टुकड़े

Written by

in

चंडीगढ़ः सेक्टर-4 पेट्रोल पंप के पास पॉर्श और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव के हादसे में 2 टुकड़े हो गए। घटना देर की है, जहां तेज रफ्तार पॉर्श सवार ने रॉन्ग साइड आकर एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पॉर्श चालक ने एक्टिवा पर जा रही अन्य 2 युवतियों को भी टक्कर मारी, जो घटना में घायल हो गई। जिसके बाद पॉर्श सवार ने साइकिल ट्रैक पर लगे स्ट्रीट पोल और साइन बोर्ड को टक्कर मार दी और हादसे के बाद गाड़ी घूमकर वहीं रुक गई।

पॉर्श सवार की पहचान 43 वर्षयी संजीव भभोता निवासी पंचकूला के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान 26 वर्षीय अंकित निवासी नयागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि पॉर्श सवार संजीव हीरा चौक की तरफ जा रहा था और उसने रॉन्ग साइड में जाकर एक्टिवा पर जा रहे अंकित को टक्कर मारी। हादसे में अंकित एक्टिवा के साथ पॉर्श के नीचे फंसा और उसका एक पैर अलग हो गया। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद पॉर्श चालक ने खंभे को टक्कर मारी तो अंकित का कमर का ऊपरी हिस्सा गाड़ी के शीशे पर जाकर लगा।

पुलिस ने शव को इकट्ठा कर GNSH मॉर्चरी में रखवाया है। वहीं, दूसरी एक्टिवा पर सवार नयागांव की रहने वाली सोनी और उसकी कजिन गुरलीन भी पॉर्श की चपेट में आईं। गुरलीन को पीजीआई रेफर किया गया है। GMSH-16 में घायल सोनी ने बताया कि वह सेक्टर-20 में रहने वाली कजिन गुरलीन के साथ एक्टिवा पर नयागांव जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक पॉर्श (CH01CQ-0146) तेज रफ्तार में आती दिखी। सोनी ने बताया कि हमारे आगे युवक (अंकित) एक्टिवा पर अपनी लेन में जा रहा था। अचानक पॉर्श ड्राइवर ने कट मारा और सामने से हमारी लेन में आ गया। उसकी टक्कर से युवक एक्टिवा सहित गाड़ी के नीचे फंस गया। उसके बाद हमारी एक्टिवा को टक्कर मारी, तो मैं दूसरी तरफ जाकर गिरी।

जब होश आया तो देखा युवक के कमर से नीचे का कटा हिस्सा एक तरफ पड़ा था। हादसे में अंकित की जींस के टुकड़े जगह-जगह बिखरे थे। जूता एक गाड़ी के नीचे व दूसरा एक्टिवा के पास पड़ा था। अंकित का सिर बाद में गाड़ी के शीशे से टकराया था, जिससे उसके सिर के बाल गाड़ी के टूटे शीशे के बीच फंसे हुए थे। पुलिस ने बताया है कि आरोपी कार ड्राइवर संजीव को पीसीआर कर्मी बाहर निकलने के लिए बोलते रहे, लेकिन वह नहीं निकला। काफी कोशिश के बाद उसे खींचकर निकाला और पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस का कहना है कि उसके नशे का पता लगाने के लिए उसके यूरीन और ब्लड सैंपल लिए गए हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *